उरई, अप्रैल 5 -- कालपी। कालपी क्षेत्र में भारी बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की खेतों में फसले नष्ट हो गई हैं। इससे किसान के सामने भीषण संकट खड़ा हो गया है जिसको देखते हुए विधायक विनोद चतुर्वेदी ने शासन स्तर पर पहल शुरू की है और नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की सरकार से मांग की है। शनिवार को जालौन के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश के साथ भारी मात्रा में ओलावृष्टि से किस परेशान हो गया है खेतों में किसानों की फासले पाकी खड़ी है या कुछ किसानों ने फसल काट कर रखी थी जो अचानक आई तेज बारिश व ओलावृष्टि से फसल नष्ट हो गई। विधायक विनोद चतुर्वेदी ने सरकार के कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिख अवगत करा रिश ओलावृष्टि एवं आंधी तूफान से किसानों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिलाए जाने के साथ-साथ किसानों के क्रेडिट कार्ड की राशि भी माफ...