पटना, मार्च 22 -- राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बेमौसम बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। सांसद ने इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजा है। पत्र में राजद सांसद ने कहा है कि 19 से 21 मार्च 2026 के बीच अचानक हुए मौसम परिवर्तन के कारण तेज आंधी, तूफान एवं लगातार बारिश ने राज्य के किसानों को भारी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के चलते विशेष रूप से रबी फसलें जैसे गेहूं, मक्का, सरसों तथा दलहनी फसलें जैसे अरहर और मसूर व्यापक रूप से प्रभावित हुई हैं। किसानों के जीवनयापन और भविष्य की आजीविका पर भी गंभीर प्रभाव हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वेक्षण कराने के लिए एक उच्चस्तरीय टीम गठित की जाए और फसलों के नुकसान का पारदर्शी एवं त्वरित आकलन सुनिश्चित किया जाए। किसानों को उनकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.