किसानों को मिलेगी लाभ, 116 फीडरों के पृथकीकरण से आधा होगा लोड
सहारनपुर, मई 22 -- सहारनपुर। केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के अंतर्गत जिले में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत करीब 110 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अंतर्गत 116 फीडरों का पृथकीकरण किया जाएगा।
योजना की समय सीमा विभागीय अधिकारियों के अनुसार अगस्त तक पूरा होने की संभावना है। योजना के तहत घरेलू और कृषि बिजली लाइनों को अलग-अलग किया जा रहा है। इससे कृषि फीडरों पर बिजली आपूर्ति बेहतर ढंग से की जा सकेगी तथा घरेलू उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। विभाग का कहना है कि फीडर पृथकीकरण होने के बाद रात के समय बिजली का लोड करीब 50 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस योजना से जिले के करीब 20 हजार किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को ट्यूबवेल संचालन के लिए कम वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.