सीवान, मार्च 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के किसानों के लिए 13 मार्च का दिन खास होने वाला है। कारण कि इस दिन प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त जारी की जाएगी। जिले के कुल 3,73,008 किसानों के खाते में सीधे 74 करोड़ 61 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। जिला कृषि कार्यालय इस दिन को कृषि निदेशक के जारी पत्र के मद्देनजर इस दिन को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाने की तैयारी कर रहा है। पीएम इस दिन शाम पांच बजे से किसानों को संबोधित भी करेंगे। कृषि कार्यालय ने सभी लाभुक किसानों से अपने बैंक खाते को आधार से लिंक रखें, वहीं, ई-केवाईसी की प्रक्रिया समय पर पूरी कर लेने की अपील की है, ताकि किस्त की राशि मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो। जिन किसानों की ई-केवाईसी या अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं है...