किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण और स्वरोजगार का अवसर
धनबाद, जून 28 -- राज्य उद्यान विकास योजना एवं मुख्यमंत्री मधुमक्खी पालन योजना 2026-27 के तहत धनबाद जिले के किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना है। चयनित लाभुकों को 80 प्रतिशत अनुदान पर 20 मधुमक्खी बॉक्स, 20 मधुमक्खी कॉलोनियां और 30 किलोग्राम क्षमता का मधु निष्कर्षण उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा पांच दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। योजना के तहत कुल 17 लाभुकों का चयन किया जाएगा। इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, लघु एवं सीमांत किसान, किसान समूह तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री मधुमक्खी पालन योजना के अंतर्गत 10, 20 और 50 बॉक्स क्षमता वाली इकाइयों का लाभ दिया जाएगा। प्रत्येक बॉक्स की ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.