पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रायबैर पंचायत अन्तर्गत आमबाड़ी में सोमवार को एक दिवसीय किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सहायक तकनीकी प्रबंधक शशिभूषण कुमार ने की जबकि मुख्य अतिथि भोला पासवान शास्त्री कृषि कॉलेज से डॉ. जाकिर हुसैन और डॉ. तपन गोरिया रहे। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मक्का, सरसों, आम के फसलों सहित मौसम में की जाने वाली खेती एवं उर्वरकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही संतुलित रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग करने पर बल दिया गया। गोष्ठी में भाग लेने वाले किसानों ने अपनी समस्याएं और जिज्ञासाएं भी साझा की। इस पर कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी कि वे समय पर फसल चक्र अपनाएं। किसानों को खरपतवार व रोगों पर नियंत्रण करने की विधियों के बारे में भी बताया गया। कृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.