गुमला, अप्रैल 22 -- गुमला। मिलिंडा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बकरी ट्रस्ट के सहयोग से तीन दिनी आवासीय पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बकरी व बैकयार्ड पोल्ट्री में मृत्यु दर कम करना,आजीविका के अवसर बढ़ाना और किसानों की आय में वृद्धि करना था। इसमें चार गांवों से 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को टीकाकरण,कृमिनाशन,पशु आवास प्रबंधन और विभिन्न बीमारियों की पहचान की जानकारी दी गई। साथ ही पत्राटोली में एक्सपोजर विजिट कर सफल बकरी पालन की तकनीकों का अवलोकन कराया गया।प्रोजेक्ट लीड देवेंद्र कुमार ने बताया कि बहु-आजीविका के जरिए किसानों की आय बढ़ाना लक्ष्य है। उन्होंने आधुनिक व वैज्ञानिक पद्धतियां अपनाने पर जोर दिया। मौके पर पशुपालन विशेषज्ञ संदीप यादव और म्लिंडा के स्टाफ असियान हेरेन्ज मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.