कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, कौशाम्बी की तरफ से ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम मलाक मोहिउद्दीनपुर गांव में आयोजित किया गया। यह दिवस वर्ष 1993 में 73वें संविधान संशोधन के लागू होने की स्मृति में मनाया जाता है, जिसने पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देकर ग्रामीण स्वशासन को मजबूती दी। चायल तहसील के मलाक मोहिउद्दीनपुर महगांव में 'संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य' विषय पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा संरक्षण, टिकाऊ कृषि और लागत घटाकर अधिक उत्पादन के प्रति जागरूक करना रहा। मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करने से न केवल फसल उत्पाद...