गढ़वा, जून 7 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। मझिआंव प्रखंड सह अंचल सभागार में सेंट्रल बैंक की ओर से मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रांची के क्षेत्रीय रीजनल हेड आरसी गोयल व मझिआंव बीडीओ सह सीओ कनक के निर्देश पर 25 महिला समूहों और 30 किसानों के बीच पांच करोड़ रुपये के कृषि ऋण का वितरण किया। उक्त संबंध में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चंद्री शाखा के शाखा प्रबंधक गोवर्धन मुंडा ने बताया कि उक्त कृषि ऋण सेंट्रल बैंक के डालटनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा पुरैनी शाखा, पाल्हे कला और सगमा शाखा के शाखा प्रबंधकों द्वारा संयुक्त रूप से महिला समूहों व कृषकों को दिया गया। यह भी पढ़ें- किसानों को दी कृषि योजनाओं की जानकारी उन्होंने बताया कि किसानों और महिला समूहों को कृषि ऋण उपल...