कन्नौज, दिसम्बर 9 -- कन्नौज,संवाददाता। जिले में प्रगतिशील किसानों को उद्यान विभाग द्वारा औद्यानिक विकास राज्य सेक्टर एससीपी योजना के अंतर्गत नि:शुल्क सब्जी बीज वितरित किए गए। विभाग की ओर से पूर्व में किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया था। जिसके आधार पर बीज वितरण की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला उद्यान अधिकारी सी.पी. अवस्थी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में शिमला मिर्च, मसाला मिर्च, प्याज सहित अन्य सब्जियों के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग को इस योजना के लिए 37 हेक्टेयर लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके सापेक्ष अब तक 155 किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा चुका है। कहा कि यह योजना किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। गुणवत्तापूर्ण बीज से फसलों की पैदावार बढ़ती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.