रांची, मार्च 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में गुरुवार को परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का के पैतृक गांव से आए 100 किसानों के लिए उन्नत मक्का उत्पादन विषय पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आईसीएआर की जनजातीय उप-योजना के तहत आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन विभाग द्वारा संपन्न हुआ। बीएयू के कुलपति डॉ. एससी दुबे ने किसानों को कीटों और रोगों से फसल बचाव की जानकारी दी और उनके बीच बैटरी संचालित स्प्रेयर मशीनें वितरित कीं। विभाग की अध्यक्ष डॉ. मणिगोपा चक्रवर्ती ने मक्का खेती की नई तकनीकों पर प्रकाश डाला। मौके पर अनुसंधान निदेशक डॉ. पीके सिंह, डीन डॉ. डीके शाही और डॉ. शंभूनाथ कर्माकर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.