हाजीपुर, जून 3 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि वैशाली जिला अंतर्गत अंधरावर गांव में बुधवार को खेत बचाओं अभियान के तहत कम लागत में प्राकृतिक खेती और खंतों में संतुलित उर्वरक के उपयोग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में महिला किसानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह के मार्ग-दर्शन में आयोजित कार्यक्रम में संतुलित उर्वरक का उपयोग, जैविक व प्राकृतिक खेती की तकनीकों से खेती करने को लेकर किसानों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कृषि अभियंत्रण की वैज्ञानिक ई. कुमारी नम्रता ने किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने, उत्पादन लागत कम करने तथा पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने के लिए जागरूक की...