किसानों को मिट्टी की जांच के दिए गए प्रमाण पत्र
गंगापार, मई 7 -- गुरुवार को बारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकरी कला में मिट्टी की जांच कराने वाले किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जलोदरी महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी टिकरी कला बारा द्वारा किसानों के खेतों की मिट्टी जांच कराई गई थी। क्षेत्र के 60 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मौके पर कंपनी की चेयरमैन रश्मि शुक्ला, अंकिता सिंह, एसएम सहगल, फाउंडेशन से ब्लॉक कॉर्डिनेटर अरुण कुमार शुक्ला, कृषि विभाग से अवनीश मिश्रा, जय वीर सिंह, सीईओ पंचराज शुक्ला और विनायक, जगदीश तिवारी, शंकर प्रसाद बिंद, राम लक्षण शुक्ल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.