रुद्रपुर, जून 21 -- खटीमा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके खटीमा स्थित आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने कहा कि क्षेत्र के कई किसान वर्षों से जमीनों पर काबिज हैं, लेकिन उन्हें अब तक मालिकाना हक नहीं मिला है। इससे फसल बिक्री, न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त करने और खाद लेने में दिक्कतें आ रही हैं। किसानों का कहना है कि भूमि स्वामित्व के दस्तावेज और खतौनी न होने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। यूनियन ने मांग की कि किसानों के कब्जे वाली जमीन का मालिकाना हक उन्हें दिया जाए। अध्यक्ष गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के दौरान मंजीत सिंह, मनदीप पाल सिंह, जसपाल सिंह, सुखदेव सिंह, जसविंदर सिंह, जसवंत सिंह, बलविंदर स...