बक्सर, मार्च 14 -- विशेष चक्की प्रखंड मुख्यालय के ई-किसान भवन में आयोजित हुआ शिविर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से दर्जनों की संख्या में जुटे हुए थे किसान चक्की, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को कृषि विभाग की तरफ से किसानों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से काफी संख्या में लघु व सीमांत किसान जुटे हुए थे। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ कई अन्य कृषि कर्मी मौजूद थे। इस दौरान किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी विस्तार से देने के साथ उन्हें खेती में नई तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे बेहतर कृषि उत्पादन कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ...