मोतिहारी, अप्रैल 11 -- पहाड़पुर। प्रखंड कृषि कार्यालय पहाड़पुर में गरमा फसल योजना के अंतर्गत किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम प्रखंड कृषि पदाधिकारी रत्नेश कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अभिषेक कुमार, को-ऑर्डिनेटर संतोष ठाकुर, कृषि सलाहकार सुमन कुमार सिंह व कुमार राघवेंद्र की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अधिकारियों ने किसानों को गरमा मौसम में मक्का की उन्नत खेती, समय पर बुआई तथा उचित देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी। सरकार की इस योजना का उद्देश्य किसानों को बेहतर गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराकर उत्पादन बढ़ाना है। इस दौरान किसान मनीष राज, ईश्वरी प्रसाद, झुनझुन मिश्रा सहित कई किसान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.