पूर्णिया, दिसम्बर 4 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में बुधवार को किसानों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 25 कृषकों को प्रत्यक्षण के लिए जैव वर्धित बायो-45 मक्का पर आधारित शक्तिमान-5 प्रभेद का वितरण किया गया। शक्तिमान-5 को क्वालिटी प्रोटीन मक्का के नाम से भी जाना जाता है, जो पोषण से भरपूर होने के साथ-साथ अधिक उत्पादन क्षमता वाला माना जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह किस्म प्रति हेक्टेयर 80 से 100 क्विंटल तक उत्पादन देने में सक्षम है। इस विशेष किस्म को किसानों को उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के पोषण स्तर में सुधार लाना है। शक्तिमान-5 मक्का में उच्च गुणवत्ता का प्रोटीन, जिंक और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस किस्म में लाइस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.