सोनभद्र, फरवरी 18 -- डाला। अडाणी फाऊंडेशन ने किसानों को भ्रमण के लिए बुधवार को अडाणी सीमेंट सलाईबनवा के मेन गेट से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। अडाणी सीमेंट सलाईबनवा के कांस्ट्रक्शन हेड राजीव रंजन सिंह एवं अनुपम मिश्र ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य केवल किसानों को जागरूक करना है, जो किसानों को खेती और आय के श्रोत बढाने में मददगार साबित होगी। सीएसआर हेड मनोज चौबे ने बताया कि कोटा और पनारी पंचायत के लगभग 50 महिला एवं पुरुष किसान एक दिवसीय भ्रमण पर घोरावल, मानपुर, जिला उद्यान केन्द्र और मंगुराही स्थिति कृषि विज्ञान केन्द्र के लिए रवाना किया गया है। इस मौके पर अडाणी सीमेंट के सुरक्षा प्रमुख राजेश राठौर, अंशुमान अवस्थी, अर्पित शांडिल्य, विरेंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.