लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- अमीर नगर। क्षेत्र की बलरामपुर फाउंडेशन की इकाई कुंभी चीनी मिल ने सत्र 2025-26 में खरीदे गए गन्ना मूल्य का संपूर्ण भुगतान गन्ना किसानों के खातों में भेज दिया है। गन्ना मूल्य का संपूर्ण भुगतान मिलने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। कुंभी चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक डॉ सुनील कुमार यादव ने बताया कि सत्र 2025-26 में कुंभी चीनी मिलाने 162.17 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की जिसका सम्पूर्ण भुगतान 622 करोड़ रुपए गन्ना किसानों के बैंक खातों में भेज दिया गया है। चीनी मिल को कुशलता पूर्वक चलाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान हमारे गन्ना कृषकों का ही रहता है। उन्होंने चीनी मिल क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से अपील की वह ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रफल में अच्छी प्रजाति के गन्ने की बुवाई करें और पेंड़ी गन्ने की निराई ग...