बाराबंकी, मार्च 19 -- बाराबंकी। गन्ने की खेती के साथ सहफसली की तौर पर अब तक किसान उड़द, मूंग की खेती करते थे। सिंचाई के संसाधनों उपलब्धता के चलते अब औद्यानिक फसलों की खेती भी सहफसली के रूप में करने लगे। दरियाबाद ब्लॉक के कई किसान गन्ने के साथ आलू, तरबूज, खरबूजा व खीरा की खेती कर अच्छी मुनाफा कमा रहे हैं, वहीं आठ किसानों ने शिमला मिर्च की खेती शुरू की। गुरुवार को जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने फसल कर निरीक्षण कर किसानों को इसका दायरा बढ़ाने की अपील की। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने कहा कि बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए इस बार विशेष अभियान चलाया गया। सहकारी गन्ना विकास समिति दरियाबाद व चीनी मिल रौजागांव के ग्राम उफरौली के किसानों को जागरुक कर गन्ने की खेती को दोहरी लाभ की खेती करने के तरीके बताए। गुरुवार को उक्त गांव का भ्रमण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.