फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 12 -- शमसाबाद, संवाददाता। किसान नेताओं ने एक बैठक की जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गयी। पंचायत में किसानों ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की आवाज उठायी। इसके साथ ही साथ मंडी में किसानों का रजिस्ट्रेशन न होने की समस्या गंभीर बताते हुये पंजीकरण कराये जाने की मांग की। बैठक मेंे कहा गया कि पूर्व में जिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा उन्हें मदद दी जाए। पंचायत में बिजली को लेकर भी चर्चा की गयी। किसानों को भरपूर बिजली मिले इसे प्रमुखत: से उठाया गया। किसान नेता संजय गंगवार ने कहा कि पंचायत में किसानों की जो समस्यायें आयीं हैं उनको जल्द ही जिलाधिकारी के सामने रखा जायेगा। समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.