किसानों को ब्याज दिलाने के लिए संघर्ष तेज करने की भरी हुंकार
जौनपुर, मई 20 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से प्रभावित किसानों को जिला प्रशासन की ओर से दिए जा रहे मुआवजे से किसान संतुष्ट नहीं हैं। किसान मुआवजे की राशि पर ब्याज देने की मांग कर रहे हैं। पूर्वांचल किसान संगठन के तत्वावधान में मंगलवार को हुई बैठक में संगठन ने किसानों को ब्याज दिलाने के लिए संघर्ष तेज करने की हुंकार भरी। किसानों ने कहा कि जिला प्रशासन अब तक 68 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित कर चुका है, लेकिन किसानों को ब्याज नहीं दिया जा रहा है। किसानों का कहना था कि नियमानुसार वर्ष 2015 से मुआवजे की पूरी धनराशि पर नौ प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित लोगों को जल्द मुआवजा मिलेगा आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और एनएचएआई मुआवजा वितरण में नियमों के विपरीत प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.