पीलीभीत, अप्रैल 18 -- पीलीभीत। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल बरखेड़ा के ग्राम मूसेपुर जयसिंह में वसंतकालीन गन्ना बुवाई के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों को उन्नत बीज, खाद एवं आवश्यक दवाइयों के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बीज, खाद एवं दवाइयों का वितरण भी किया गया। अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक किसानों ने भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी बताया। इस मौके पर गन्ना किसान संस्थान, शाहजहाँपुर के सहायक निदेशक डॉ. प्रवीण कपिल , जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बरखेड़ा एवं राहुल लोहान उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.