मथुरा, मई 2 -- बलदेव। महावन तहसील में बलदेव, राया एवं महावन क्षेत्र के किसानों को ओलावृष्टि व बरसात से फसल नुकसान की भरपाई हेतु सहायता राशि वितरित की गई। एसडीएम महावन उषा सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश ने शनिवार को दस किसानों को सांकेतिक रूप से चेक प्रदान किए। पंकज प्रकाश ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्य नाथ सरकार किसानों से किए वादों को पूरा कर रही है और सहायता राशि सीधे उनके खातों में भेजी जा रही है। एसडीएम उषा सिंह ने बताया कि अब तक करीब एक करोड़ पचास लाख रुपये किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं और शेष किसानों को भी जल्द लाभ दिया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार अमित त्रिपाठी, अनिल रावत, धर्मवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गोयल, भूरी सिंह, लेखराज सिंह, कृष्ण मुरारी पुरोहित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.