किसानों को बांटे प्रमाण पत्र
बागपत, सितम्बर 18 -- कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे रोजगारपरक मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। अंतिम दिन प्रशिक्षुओं को मशरूम की खेती में लगने वाले रोगों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। पादप सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. शिवम सिंह ने बताया कि सफेद बटन मशरूम, ढींगरी, दूधिया, शीटाके और कीड़ा-जड़ी मशरूम की बाजार में मांग बनी हुई है। किसान इनकी वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार, अनुज कुमार, प्रवीण कुमार, विशाल और अभिषेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.