रांची, मार्च 22 -- पिस्कानगड़ी,प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड क्षेत्र के किसानों की आय में वृद्धि और क्षेत्र में बागवानी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार को प्रखंड के साहेर पंचायत में किसानों के बीच ओल बीज बांटे गए। मौके पर पंचायत के 23 चयनित किसानों के बीच उद्यान सामग्री (ओल/बीज) का वितरण जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, नगड़ी प्रखंड सलाहकार समिति के अध्यक्ष बजरंग महतो, उद्यान मित्र प्रभात महतो ने संयुक्त रूप से वितरण किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पूनम देवी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी आजीविका को सुदृढ़ करें। उन्होंने केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण योजना को नियमित और सक्रिय बनाए रखने की सलाह दी, ताकि भविष्य में ...