मेरठ, अप्रैल 2 -- आईपीएल चीनी मिल सकौती द्वारा चलाए जा रहे किसान जागरुकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बंसतकालीन गन्ना बुआई और नवीन गन्ना प्रजातियों को लेकर किसानों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने नवीन गन्ना प्रजाति की जानकारी देते हुए नवीन गन्ना प्रजाति की बुआई कर लाभान्वित होने के लिए किसानों को प्रेरित किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और नई दिल्ली की जन शरणम् एनजीओ टीम ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि गन्ने प्रजाति 0238 बीमारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हो रही है, जिससे किसान के लिए उत्पादन और आय पर संकट खड़ा हो गया है। इसके समाधान के रूप में कोयंबटूर ब्रीडिंग इंस्टीट्यूट के करनाल सेंटर पर विकसित प्रजाति 0118 की बुआई की सलाह दी गई। बसंतकालीन गन्ना बुआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.