पूर्णिया, जनवरी 29 -- बीकोठी। अनुमंडल मुख्यालय स्थित गांव देवरी में कोट्रेर्वा एग्रीसाइंस पायोनियर द्वारा ड्रोन के द्वारा खेती में स्प्रे करने का उद्घाटन विधायक कलाधर प्रसाद मंडल, पूर्णिया के टीएसएम मिथिलेश कुमार, अभिजीत झा एवं बंटी कुमार, एग्रोनोमिस्ट अमरेन्द्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मौके पर विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने कहा कि एनडीए की सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने पायोनियर कंपनी के बारे में उपस्थित किसानों को विस्तार पूर्वक बताया। वहीं कंपनी के टीएसएम मिथिलेश कुमार ने ड्रोन के फायदे के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर किसान भूपेंद्र प्रसाद मेहता, पूर्व शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह, अरुण कुमार, हरेराम यादव, बबलू मंडल, अभय मेहता, नरेंद्र मंडल, राजा कुमार, गजेंद्रर मेहता, रोशन कुमार घनश्याम, कुणा...