गोपालगंज, जून 2 -- गोपालगंज।किसानों को अधिक उत्पादन और रसायनमुक्त खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को बैकुंठपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में 'शून्य लागत प्राकृतिक खेती' विषय पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें चयनित किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों, सरकारी योजनाओं तथा इसके लाभों की जानकारी दी गई। परियोजना निदेशक, नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना के निर्देशानुसार अर्थ गंगा कार्यक्रम के तहत किसानों को शून्य बजट प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में पहले दिन बैकुंठपुर प्रखंड के चयनित किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- कैमूर के किसान रसायनमुक्त व पशुधन आधारित खेती करेंगेप्राकृतिक खेती की अवधारणा कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक...