बेगुसराय, जनवरी 30 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पहसारा गांव में गन्ना उत्पादक किसानों की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता हसनपुर चीनी मिल के मार्गदर्शक मंडल सदस्य शंभू प्रसाद राय ने की। संचालन पहसारा पश्चिम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ सिंह उर्फ बुडुल सिंह ने किया। बतौर मुख्य वक्ता गन्ना विशेषज्ञ बलवीर सिंह (मेरठ, उत्तर प्रदेश) ने किसानों को परंपरागत खेती छोड़कर आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यंत्रीकृत कृषि के माध्यम से गन्ना कटर मशीन से गन्ना रोपाई करने से लागत कम होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी। गन्ना विशेषज्ञ ने उन्नत प्रभेद 00238, सीओ-118 तथा सीओएलके-14201 को लगाने की सलाह दी। साथ ही, गन्ने की फसल को दीमक, टिड्डी एवं बर्रे से बचाव के लिए फोराडन एवं कोराजन के प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने संतुलित खाद प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.