किसानों को बताया प्राकृतिक खेती का महत्व
बागपत, मई 26 -- बागपत। विकास भवन सभागार में मंगलवार को नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण एवं कार्बन क्रेडिट विषय पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला में जनपद के किसानों, विभिन्न किसान उत्पादक संगठनों के डायरेक्टरों ने प्रतिभाग किया। प्रभागीय वनाधिकारी विनोद कुमार ने कार्बन क्रेडिट के विषय में जानकारी दी। विषय वस्तु विशेषज्ञ महेश कुमार खोखर द्वारा 50 किसानों को गौ कृपा अमृतम का नि:शुल्क वितरण किया। कार्यशाला की अध्यक्षता सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने की। इस दौरान डीडीओ राहुल वर्मा, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज कुमार सिंह, वन विभाग से परियोजना प्रबंधक दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.