अलीगढ़, जून 11 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधिनस्थ केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, आगरा द्वारा इगलास के गांव मोनियां में खेत बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को खेती को लेकर जागरूक किया गया।सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी वानखेडे हेमंत कुमार ने किसानों को बताया कि अनुमोदित लेबल कीटनाशकों का किस तरह सही ढंग से उपयोग किया जाए। कीटनाशक के खाली डब्बों को सही ढंग से नष्ट करने का उपाय बताया। साथ ही बताया कि कीटनाशकों के छिड़काव के समय क्या सावधानियां अपनानी चाहिए। सिमरन, वैज्ञानिक सहायक ने किसानों को फसल संरक्षण से जुड़ी आधुनिक व सुरक्षित तकनीकों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- रासायनिक उर्वरकों के अधिक उपयोग से फसल हो रही प्रभावित बताया कि फसलों को रोग एवं कीटों...