चंदौली, मार्च 11 -- नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के कठौड़ी गांव में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष अभियान के तहत मंगलवार को कैम्प का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्र ने किया। इसमें किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी भी दी गई। प्रशासन की ओर से लेखपालों और संबंधित कर्मचारियों को पहले से ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अभियान में शाम चार बजे तक कुल 163 किसानों का सफलतापूर्वक फार्मर रजिस्ट्री किया जा चुका था। उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्र ने बताया कि सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जाए, ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकें। ...