किसानों को फसल सुरक्षा की दी जानकारी
जौनपुर, अप्रैल 9 -- मछलीशहर। विकास खंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जमालपुर में कृषि विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गुरुवार को जागरूकता कैंप लगाया गया। इसमें किसानों को फसल सुरक्षा के उपाय बताए गए। कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि चूहा और छछूंदर फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए इनके नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक तरीकों को अपनाना चाहिये। उन्होंने बताया कि मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती और विषैले रसायनों का प्रयोग नहीं करना चाहिये। संचालन बीज गोदाम प्रभारी राजेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर विषय वस्तु विशेषज्ञ अखिलेश कुमार शर्मा, एडीओ कृषि राजीव कुमार पटेल, कृषि रक्षा अनुभाग मछलीशहर के अभय कुमार मौर्य, लेखपाल सुधीर कुमार यादव सहित किसान अरविंद यादव, अभिषेक सिंह, राज बहादुर यादव, राकेश यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.