रामगढ़, अगस्त 13 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में किसानों को फसल बीमा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ रवाना किया गया। डीडीसी आशीष अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी अश्विनी कुमार ओझा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिसूचित धान एवं भदई मक्का फसलों का बीमा कराने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान किसानों को योजना के लाभ, आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और बीमा कराने की निर्धारित समय-सीमा की जानकारी दी जाएगी। किसानों को बीमा के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन से संबंधित दस्तावेज, मोबाइल न...