गाजीपुर, फरवरी 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री ने शनिवार को कृषि विभाग की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा राजस्व विभाग की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से जिले के किसानों को 2.22 करोड़ रुपए दिए। इसका प्रसारण रायफल क्लब में किया गया। इस धनराशि में जिले के बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में फसल क्षति का पूर्व में प्राप्त 1.16 करोड़ रुपए भी शामिल है। इसका लाभ 3422 कृषकों को मिला है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने लाभार्थियों को चेक दिए। बता दें कि डीएम ने प्रत्येक बैंक और उसकी प्रत्येक शाखा का फसल बीमा का लक्ष्य निर्धारित करते हुए नियमित समीक्षा से पहली बार खरीफ मौसम में रिकार्ड 47000 से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ा। इसका प्रभाव रब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.