किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग
शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- तिलहर। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बारिश और बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद होने के बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। मंगलवार को यूनियन के तहसील अध्यक्ष गेंदन लाल लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश और बाढ़ के कारण किसानों की धान, तिल, गन्ना समेत अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं। खेतों में पानी भरने से पशुओं के चारे और किसानों की सब्जियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष तरीके से सर्वे कराकर किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.