ललितपुर, सितम्बर 5 -- ललितपुर। जनपद में लगातार बारिश से बर्बाद हो रही फसलों के मुआवाज को लेकर मांग जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के युवा नेता सुनील शर्मा ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर खेतों में फसलों की हालत से अवगत कराया। साथ ही अतिशीघ्र क्षतिपूर्ति दिलाने को मांग उठाई। उप जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के युवा नेता ने बताया कि जनपद में लगातार हो रही तेज बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली जैसी फसलें पूरी तरह जलमग्न होकर नष्ट हो गई। किसान खेतों की हालत देखकर बहुत दुखी है। यह भी पढ़ें- Mohoba News: खरीफ की फसलों में हुए नुकसान के मुआवजा की मांग उसको भविष्य संकट में दिखाई दे रहा है। इसलिए उसको शीघ्रता के साथ मुआवजा दिलाया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने...