मुजफ्फर नगर, जून 13 -- सिखेड़ा/ जानसठ गांव मोघपुर में खेत बचाओ अभियान के तहत एक दिवसीय सघन किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि पद्धतियों में सुधार लाकर भूमि की उर्वरा शक्ति को बचाना और किसानों की आय में वृद्धि करना था। कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य, प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण के आधुनिक गुर सिखाए गए।शुक्रवार को कृषि विशेषज्ञों की टीम ने किसानों से सीधा संवाद किया। उन्हें आधुनिक व टिकाऊ खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डाक्टर यशपाल सिंह ने किसानों को मिट्टी की सेहत के प्रति जागरूक करते हुए संतुलित मात्रा में पौधों के पोषक तत्वों के प्रबंधन पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- खरीफ महाअभियान 2026 कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण उन्होंने कहा कि अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों...