मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- गायघाट,एक संवाददाता। बेमौसम आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से फसल क्षति को लेकर भाकपा माले नेता सह किसान महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र यादव ने सरकार से मुआवजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि गायघाट में रबी फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है। इससे किसान मायूस हैं। उन्होंने क्षति का आकलन करा कर सहायता देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...