खगडि़या, अप्रैल 10 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि किसानों की फसल क्षति व अन्य ज्वलंत समस्याओं क़ो लेकर शुक्रवार क़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित सीपीआई कार्यालय में कार्यकर्ताओ की एक बैठक आयोजित की गई। मौक़े पर पार्टी के पूर्व जिला मंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खगड़िया जिला में अधिकांश गांव में किसानों के फसल पूरी तरह आंधी और तूफान में नष्ट हो चुकी है। किसानों को फसल क्षति पूर्ति एवं अन्य स्थानीय सवालों को लेकर आगामी 22 अप्रैल को अंचल कार्यालय परबत्ता में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत के चलते लोगों का चूल्हा बंद हो गया है। बच्चे समय पर स्कूल नहीं जा पाते हैं। महगाई चरम पर है। भ्रष्ट पदाधिकारी का बोलबाला है। बगैर घूस दिए कोई भी काम प्रखंड सह अंचल कार्यालय में नहीं होता है। जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.