गंगापार, फरवरी 19 -- बाएफ द्वारा संचालित एवं प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के सौजन्य से पशुधन विकास केंद्र जोरवट के माध्यम से क्षेत्रीय किसानों को न्यूट्रिशन गार्डन गतिविधि के अंतर्गत फलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को पोषण सुरक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त आय के स्रोत से जोड़ना है। इस अवसर पर किसानों को आम, अमरूद, केला, नींबू, सहजन (ड्रमस्टिक), करी पत्ता एवं कटहल के पौधे उपलब्ध कराए गए। अधिकारियों ने बताया कि न्यूट्रिशन गार्डन योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार अपने घर के आसपास पौधरोपण कर पौष्टिक फल एवं सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर सकता है, जिससे कुपोषण की समस्या में कमी आएगी और आर्थिक सशक्तिकरण भी होगा। बाएफ की ओर से परियोजना अधिकारी पंकज सिंह, संजय पाल एवं ओम प्रकाश राव उपस्थित रहे। वहीं पीपीजीसीएल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.