किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया जागरूक
बहराइच, जून 17 -- तेजवापुर, संवाददाता। विकास खंड तेजवापुर के ग्राम पंचायत रामगढ़ी एवं खैरा में बुधवार को खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच के वैज्ञानिक डॉ. नंदन सिंह ने किसानों को अभियान के उद्देश्यों, मृदा संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी दी। रामगढ़ी में राजन पाण्डेय तथा खैरा में मगन बिहारी पाठक ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं इसके लाभों पर किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। अमित मिश्रा ने किसान उत्पादक संगठन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें संगठित करने संबंधी गतिविधियों पर चर्चा की। इस अवसर पर संतराम पाण्डेय, पंकज कुमार, आरपी सिंह, कुलदीप कुमार, रुक्मिणी देवी आदि रहे। यह भी पढ़ें- नकली बीज, कीटनाशक व खाद से बंजर हो रहे खेत
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.