किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में बताया
फरीदाबाद, जून 7 -- फरीदाबाद, सरसमल। खेत बचाओ अभियान के तहत जिले के गांवों में प्रशिक्षण शिविर, खेत प्रदर्शन, किसान गोष्ठियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण की जानकारी दी जा रही है। अभियान पूरे जून माह तक विभिन्न गांवों में चलाया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र फरीदाबाद के वरिष्ठ संयोजक डॉ. अशोक देशवाल ने बताया कि एक से 30 जून तक जिले के विभिन्न गांवों में सप्ताह में पांच दिन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित उर्वरक प्रबंधन, हरी खाद, कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट और जैव उर्वरकों के उपयोग के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- अधिक रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.