फरीदाबाद, जून 17 -- पलवल, सरसमल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने मंगलवार को पशुसंवर्धन सम्मेलन व किसान यात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती, पशुपालन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर लागत घटाने और आय बढ़ाने के उपाय बताए। उप-निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग डॉ. बाबू लाल ने कहा कि विभाग किसानों को प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल अवशेष प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रीकरण और अन्य योजनाओं के प्रति जागरूक कर रहा है। उन्होंने बताया कि खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- किसानों को प्राकृतिक खेती और पशुपालन की जानकारी दीविशेषज्ञों द्वारा ज्ञानवर्धन सम्...