लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, संवाददाता। गेहूं की सरकारी खरीद के दौरान किसानों को तय न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ 20 रुपये का अतिरिक्त भुगतान भी किया जाएगा। यानी किसानों को क्रय केन्द्रों पर गेहूं की उतराई व छनाई के लिए 20 रुपए प्रति कुंतल की दर से अलग से भुगतान किया जाएगा। गेहूं की खरीद सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक चलेगी।क्रय केन्द्रों पर गेहूं लेकर आये किसानों को बोरियां उतरवाने और गेहूं की छनाई में 20 रुपए प्रति कुंतल की दर से खर्च करना पड़ता है। जोकि किसानों पर एक अतिरिक्त बोझ बन जाता है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विपुल सिन्हा ने बताया कि किसानों को गेहूं की एमएसपी 2585 प्रति कुंतल के साथ 20 रुपए प्रति कुंतल और दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ में गेहूं की खरीद 15 जून तक चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.