देवघर, मार्च 7 -- प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को पोस्ट बजट वेबीनार 2026 को लेकर किसानों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान बीएओ अमित कुमार और बीटीएम विवेक भारती ने उपस्थित किसानों को पोस्ट बजट वेबीनार के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल के बजट में उच्च मूल्य वाली कृषि पर विशेष जोर दिया गया है। क्षेत्र विशेष के उत्पादों जैसे नारियल, काजू, कोको और चंदन को बढ़ावा देने की बात कही है। केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में नारियल के पुराने पेड़ों के कारण उत्पादन क्षमता प्रभावित हो रही है, इसलिए किसानों को अतिरिक्त लाभ दिलाने के लिए बजट में नारियल क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। भारत की विविध जलवायु और अलग-अलग कृषि-जलवायु क्षेत्रों का लाभ उठाकर कृषि को वैश्विक बाजार से जोड़ा जा सकता है। इसके लिए गुणवत्ता, ब्र...