गिरडीह, जून 14 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। किसानों को पैक्स से जोड़ना ही सहकारिता का असली लक्ष्य है। झारखंड राज्य सहकारी बैंक शाखा लिमिटेड की अध्यक्ष विभा सिंह ने शनिवार को बेंगाबाद में बैंक की नई शाखा का उद्घाटन करते हुए यह मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि एक-एक ईंट जोड़कर इमारत बनती है, वैसे ही एक-एक किसान को पैक्स का सदस्य बनाकर ही विकास की ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। बेंगाबाद मुख्य बाजार के समीप आयोजित उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं विभा सिंह ने कहा कि विकास अकेले चलने से संभव नहीं है। गांव से जुड़ना होगा और अधिक से अधिक किसानों को पैक्स से जोड़ना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पैक्स का विकास होगा तभी किसानों का विकास होगा। इसके लिए किसानों को समय पर कृषि ऋण और पैक्स के माध्यम से मिलने वाली अन्य सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी। तभी...