देवघर, दिसम्बर 13 -- सारठ। प्रखंड के दुमदुमी पंचायत भवन में प्रखंड के चयनित 14 किसानों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण शुक्रवार को दिया गया। इस बाबत प्रशिक्षक अजय कुमार ने बताया कि उद्यान विकास योजना के तहत सभी प्रखंडों में चयनित किसानों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उसी क्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी यशराज के निर्देशानुसार प्रखंड के दुमदुमी पंचायत में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इस दौरान किसानों को मशरूम उत्पादन से संबंधित सभी विधियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी किसानों को विभाग द्वारा मशरूम उत्पादन का किट बीज आदि उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसान मशरूम उत्पादन कर स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बन सके। मौके पर मुखिया नसीम आंसरी प्रशिक्षण के आयोजक ग्रीनरी एनजीओ के सुनील कुमार, अक्षय पांडेय समेत अन...