किसानों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन
गोंडा, जून 22 -- गोण्डा। गोवा में एचयूआरएल (हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक एचबी मोहंती के नेतृत्व में उर्वरक विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा स्थित कृषि सेवा केंद्र के प्रोपराइटर कुलदीप मिश्रा ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने गोण्डा जिले के किसानों को खेती के मौसम में समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इस पर एचयूआरएल के प्रबंध निदेशक ने भरोसा दिलाया कि जिले में किसानों की जरूरत के अनुसार पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उर्वरकों की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.